अबकी बार माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा। माता के मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा 30 फीसदी कम होने के कारण ऐसा हुआ।
वर्ष 2014 में नवरात्र के दौरान में माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने एक करोड़ 18 चढ़ावा चढ़ा था, जोकि अबकी बार चढ़ाए गए चढ़ावे से करीब सात लाख रुपये ज्यादा है। इस बार नवरात्र के अंतिम दिन तक एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा।
अबकी बार माता के मंदिर में सोने और चांदी का चढ़ावा भी कम ही रहा। पिछले वर्ष नवरात्र मेले में माता के मंदिर में 84.130 ग्राम सोना चढ़ाया गया जबकि अबकी बार यह घटकर 61.990 ग्राम ही रह गया है। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने कहा कि पंजाब के श्रद्धालुओं में तीस फीसदी की कमी आई है।
दिन--------------कैश------------सोना--------चांदी
13 अक्तूबर-----1269106-----0.300 ग्राम-------67.96 ग्राम
14 अक्तूबर-----992676-------6.380 ग्राम------584.680 ग्राम
15 अक्तूबर-----960725--------9.870 ग्राम-----1161.590 ग्राम
16 अक्तूबर-----891888-------2.290 ग्राम--------520.310 ग्राम
17 अक्तूबर-----1041927-----14.130 ग्राम------533.00 ग्राम
18 अक्तूबर-----1290191-------2.460 ग्राम-----528.740 ग्राम
19 अक्तूबर-----1356589------15.270 ग्राम ----1244.780 ग्राम
20 अक्तूबर------1303311-----4.580 ग्राम-------659.110 ग्राम
21 अक्तूबर------1246034------6.710 ग्राम------672.770 ग्राम
22 अक्तूबर------840000 --------------------------------
कुल---------111192447---61.990 ग्राम ----5972.940 ग्राम