भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : amar ujala
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ फिर केस दर्ज हो गया है। मामला, पंचकूला में प्लाट आवंटन को लेकर है। प्रवर्तन निदेशालय ने ये केस दर्ज किया है। हुड्डा पर आरोप है कि 2005 में असोसिऐटेड जर्नल्स लिमिटेड को पंचकूला में एक भूखंड को फिर से आवंटित कराया।
ईडी ने हुड्डा के खिलाफ यह केस पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत दर्ज किया है। मामले में असोसिऐटेड जर्नल्स लिमिटेड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने भी हुड्डा सहित शहरी विकास प्राधिकरण के 4 अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज किया था।
अब इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।