फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने चलाया संयुक्त अभियान, काटे 66 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शुक्रवार को शहर में संयुक्त अभियान चलाकर सेक्टर-12, 14, 34 और मनीमाजरा में कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने 66 चालान काटे। वहीं, 15 रेहड़ी जब्त करके ले गए। इस दौरान नयागांव और चंडीगढ़ मोड़ से सबसे ज्यादा रेहड़ी जब्त कीं गईं।
विज्ञापन

आयुक्त आनिंदिता मित्रा के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। टीम ने संयुक्त आयुक्त रोहित गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम में निरीक्षक डीपी सिंह के साथ उपनिरीक्षक वेद प्रकाश, निर्मल सिंह, महेश, अशोक और कृष्ण ने छापेमारी की। इस दौरान बरामदों से सामान हटाने के साथ नयागांव से आकर चंडीगढ़ में सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों का चालान काटकर रेहड़ी जब्त कर ली गई। ज्ञात रहे कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अगस्त माह में 1573 चालान काटे थे, जिसमें 13 लाख 68 हजार 400 रुपये निगम को राजस्व मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें