फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-22 में विरोध के बीच खाली कराया गया कॉरिडोर, पुलिस ने वेंडरों पर फटकारी लाठियां

Thu, 01 Aug 2019 11:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस से भिड़ते वेंडर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन की टीम बुधवार जब लाव-लश्कर के साथ सेक्टर-22 की मार्केट में कॉरिडोर को वेंडर मुक्त कराने पहुंची तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। महिला वेंडरों की कई बार टीम के सदस्यों और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जैसे-तैसे उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


किरण सिनेमा के सामने तो पुलिस को वेंडरों को इधर-उधर करने के लिए डंडे फटकारने पड़े। पूरे दिन चले इस अभियान में इंक्रोचमेंट टीम ने वेंडरों का करीब पांच ट्रक सामान जब्त किया है। बुधवार को पूरे दिन इंक्रोचमेट टीम ने सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा के आसपास के कॉरिडोर को वेंडरों से मुक्त कराया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह करीब 11 बजे असिस्टेंट एस्टेट आफिसर मुनीष लोहान के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाने का काम शुरू किया। इस दौरान टीम को कई बार वेंडरों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर को शास्त्री मार्केट के आसपास उस समय इंक्रोचमेंट टीम असहज हो गई, जब महिला वेंडर सामान उठाने का विरोध करने लगीं।
विज्ञापन


कई बार टीम के सदस्यों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद इंक्रोचमेंट टीम ने वेंडरों को हटाने का काम जारी रखा। किरण सिनेमा के पास तो ऐसी स्थिति आ गई की पुलिस को वेंडरों को भगाने के लिए सड़क पर डंडों को फटकारना पड़ा। पूरे दिन चले अभियान में इंक्रोचमेंट टीम ने वेंडरों का करीब पांच ट्रक सामान बरामद किया है।

इस मौके पर एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार के अलावा अन्य कई प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम के जाते ही वेंडरों ने फिर जमा लिया कब्जा

बताया जाता है कि इंक्रोचमेट टीम के आने की सूचना मिलते ही वेंडर पहले ही कॉरिडोर से भाग निकले। वहीं, शॉप मालिकों ने कॉरिडोर में अपना कोई सामान नहीं लगाया। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि टीम के आने के बाद ही वेंडरों ने उन्हीं जगहों पर अपना सामान लगा लिया। इस संदर्भ में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि यह वेंडरों के खिलाफ यह कार्रवाई चलती रहेगी।

कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई
सेक्टर 22 निवासी योगेश व अन्य ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए मांग की थी कि शहर की मार्केट के कॉरिडोर से वेंडर्स को हटाने और इसे वॉयलेशन फ्री करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी व निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन के इंफोर्समेंट विभाग को उचित स्टाफ उपलब्ध करवाया जाए व स्टाफ नियमों के अनुसार काम करे। वर्तमान समय में इंफोर्समेंट विभाग कार्रवाई नियमों के अनुसार नहीं कर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें