संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। रेसलिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली अंशिका को 36000 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, ताइक्वांडो में भाविका, योग में नवीन सिंह, तीरंदाजी में मंगल सिंह, रेसलिंग में दिव्यांशी आदि खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। यूथ क्लब, रीडिंग प्रमोशन, एलिमेंट्री लेवल, सेकेंडरी लेवल, पियर लर्निंग, अवेयरनेस प्रोग्राम, साइंस क्लब, मैथ क्लब, लैंग्वेज फेस्टिवल, स्पेस क्लब और रोल प्ले, कल्चर क्लब आदि में हुनर दिखा चुके विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, बल्लेबाजी में नेशनल स्तर पर खास प्रदर्शन करने वाली सिमरन को 75 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
यह सम्मान मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनीमाजरा द्वारा किया गथा। स्कूल में इस के लिए विशेष तौर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। समारोह का आगाज स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका पुरी ने मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार बेदी के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने पुस्तकें वितरित कर विद्यार्थियों का हर्षवर्धन किया था। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने नृत्य से जादू बिखेर दिया। छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य पर प्रस्तुति से खूब वाहवाह लुटी।