फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश... पीयू में एडमिन ब्लॉक के सामने प्रदर्शन

Wed, 07 May 2025 11:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 250 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) ने बुधवार को एडमिन ब्लॉक के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने कहा कि उन्हें दो महीने से सैलरी नहीं मिल रही है। ठेकेदार और न ही पीयू अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। वे बीते चार दिन से अधिकारियों से मिलने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह बहुत कम वेतन पर यहां काम कर रहे हैं, वह भी नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें घरों का गुजारा करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर महिलाएं अकेली और विधवा होने के कारण बच्चों का पालन इसी तनख्वाह से कर रही हैं। घरों के सामान की किस्तें चल रही हैं जो वेतन न मिलने से दो महीने से रुकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान न दिया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि वह रजिस्ट्रार से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें