फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक वर्ष के अंदर एलटीसी पाने वाले कर्मियों के अभी घूमने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में एक साल के अंदर एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) का फायदा उठा चुके कर्मचारी और पेंशनर्स फिलहाल सरकारी खर्च पर घूमने नहीं जा सकेंगे। लेकिन एलटीसी ब्लाॅक 2020-2023 का लाभ नहीं उठाने वाले कर्मचारियों के पास 31 दिसंबर तक मौका है। वहीं, 2024 से शुरू नए ब्लॉक के लिए एक साल पहले पुरानी एलटीसी ले चुके कर्मचारी लाभ ले सकते है। मानव संसाधन विभाग ने प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक, मुख्य प्रशासक, मंडलायुक्त, उपायुक्त, एसडीएम और सभी राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष एलटीसी ब्लाक वर्ष 2020-2023 को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाया था। इसके बाद मानव संसाधन की ओर से विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों से एलटीसी के लिए अगला ब्लाॅक 2024-2027 शुरू होने के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। सरकारी स्कूलों में किसी महिला शिक्षक के 90 दिन या इससे अधिक अवधि के लिए चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) पर जाने के बावजूद पद को रिक्त नहीं माना जाएगा। सीसीएल से लौटने के बाद महिला शिक्षक को उसी स्कूल में नियुक्ति मिलेगी। यह आदेश भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें