फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस घेरकर की मांग आउटसोर्स पर काम कर रहे वर्करों का बढ़ाया जाए डीसी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों में आउटसोर्स पर कार्यरत हजारों वर्करों का डीसी बढ़ाए जाने की मांग की गई। चंडीगढ़ सब-आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन इंटक ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारी डीसी रेट एक अप्रैल 2020 से संशोधित कर बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। इस संबंध में फेडरेशन की ओर से पहले भी डीसी और वित्त सचिव, सह श्रम सचिव को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। धरने में फेडरेशन से संबंधित सभी यूनियनों के प्रधान और महासचिव शामिल हुए।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) आईएएस सचिन राणा ने फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इस प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के संयोजक राकेश कुमार, प्रधान चरणजीत सिंह ढींडसा, महासचिव रंजीत मिश्रा, म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी प्रधान अमित डोगरा शामिल हुए। एडीसी सचिन राणा ने आश्वासन दिया कि अगले हफ्ते इस पर प्रस्ताव बनाकर डीसी को भेज दिया जाएगा और जल्द ही डीसी रेट बढ़ाया जाएगा। इसी दौरान एक ज्ञापन फेडरेशन की ओर से एडीसी सचिन राणा को दिया गया।
विज्ञापन

संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि अगर जुलाई के अंत तक वर्करों का डीसी रेट नहीं बढ़ाया जाता तो फेडरेशन अगस्त के पहले सप्ताह में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी। प्रदर्शन में इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन प्रधान किशोरी लाल, यूथ इंटक चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, मैकेनिकल वर्कमैन यूनियन प्रधान रामफल, यूनाइटेड फ्रंट यूनियन प्रधान सुरेंद्र सिंह, जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी प्रधान सुखबीर सिंह, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट सेक्टर-42 यूनियन प्रधान राजेश, जीएमसीएच सफाई कर्मचारी यूनियन महासचिव धीरज कुमार, ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन महासचिव दर्शन, पब्लिक हेल्थ विनोद कुमार, राम सिंह, शिवकुमार, सुरेंद्र सिंह, गया प्रसाद, अमन, अशोक कुमार, विमलेश, रंजीत, रविंदर यादव सहित अन्य नेता उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें