फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: निगम जोनल कमिश्नर कोरोना पॉजिटिव, अब तक पांच अफसर चपेट में

Sat, 11 Jul 2020 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ फ्रंटलाइन पर जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स में अब संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बीते चंद दिनों में लुधियाना के पांच अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को नगर निगम जोन डी के जोनल कमिश्नर कुलप्रीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि जोनल कमिश्नर बीते कुछ दिन से सेल्फ क्वारंटीन थे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन फतेह के तहत एक समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें यूथ डेवलपमेंट बोर्ड चेयरमैन सुखविंदर बिंद्रा सहित एडीसी जनरल अमरजीत सिंह बैंस, सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा, डीपीआरओ, एपीआरओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे। 

सात जुलाई को एडीसी अमरजीत सिंह बैंस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। तुरंत एहतियात के तौर पर उनके संपर्क में आए अधिकारियों को सेल्फ क्वारंटीन पर चले जाने को कहा गया। जैसे ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, अधिकारियों में कोरोना का खौफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


ये पांच अफसर आए पॉजिटिव 

  • एडीसी जनरल अमरजीत सिंह बैंस
  • एडीसी जगरांवा नीरू कत्याल
  • एसडीएम पायल मनकंवल सिंह
  • एसडीएम खन्ना संदीप सिंह
  • निगम जोनल कमिश्नर कुलप्रीत सिंह


ये हैं सेल्फ क्वारंटीन

  • डीसी 
  • सिविल सर्जन व स्टॉफ
  • एसीए गलाडा
  • आरटीए
  • निगम जॉइंट कमिश्नर 
  • ईओ गलाडा
  • डीआरओ 
  • एसडीओ गलाडा
  • डीपीआरओ
  • एपीआरओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें