भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी पर रोक की मांग की याचिका पर केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने अभी तक सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। केंद्र के इस जवाब पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए याची को सेंसर बोर्ड की कमेटी के पास मांग रखने व दोबारा याचिका दायर करने की छूट दी।
विज्ञापन
मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह और गुरमोहन सिंह ने एक जनहित याचिका दायर कर इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। गौरतलब है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ‘इमरजेंसी’ फिल्म का पंजाब में विरोध शुरू हो गया था। फिल्म में देश में लगे आपातकाल की कहानी को दिखाया गया है। कंगना खुद पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी के रोल में हैं।