फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया संघर्ष, मिलेगी 9780 टीचर्स को नौकरी

Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नवचयनित 9870 जेबीटी पात्र अध्यापकों का संघर्ष रंग लाया। नौकरी का आश्वासन मिलते ही उनका धरना समाप्त हो गया। इसके बाद प्रदेशभर से सीएम सिटी पहुंचे करीब 5 हजार शिक्षक वापस अपने-अपने गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन


इस तरह दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने सेक्टर 32 में चल रहे धरने के दौरान मौजूद सभी पात्र अध्यापकों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अतिरिक्त प्रमुख सचिव डॉ. राकेश गुप्ता और शिक्षा विभाग के महानिदेशक टीसी गुप्ता ने 26 अप्रैल को हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद एक मई से ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दिए जाने का आश्वासन उन्हें दिया गया है।

इतना ही नहीं राजेंद्र ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले उन्हें ट्रेनिंग करने का आश्वासन भी दिया गया है। साथ ही उन्होंने ऐलान भी किया कि इस दौरान यदि सरकार ने उनकी अनेदखी की तो महा आंदोलन होगा।
विज्ञापन


करनाल जिला प्रधान सुभाष चंद्र ने इसे सभी पात्र अध्यापकों व संघर्ष की जीत बताया। सुभाष ने इस संघर्ष का हिस्सा बने सभी पात्र अध्यापकों को इसके लिए बधाई दी। साथ ही पूरे कार्यक्रम के तहत अनुशासन बनाए रखने व पूरी व्यवस्था में साथ देने के लिए करनाल की अपनी टीम के सिपाहियों सुरेंद्र असंध, दीपक घरौंडा, भूपेंद्र शहापुर, राधेश्याम, मीनाक्षी, सुमन लता, दिव्या व सुमन सहित अन्य साथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रधान सहित 4 हजार पात्र अध्यापकों पर केस दर्ज

 सीएम सिटी में सोमवार को नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री कैंप हाउस के बाहर धरने पर बैठे 4 हजार जेबीटी पात्र अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। माल रोड कैनाल रेस्ट हाउस रोड जाम करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।

एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि रोड जाम करने वालों में पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत, सोनीपत जिले की प्रधान प्रोमिला, करनाल जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र, कुलदीप, अमन, अशोक व सुनील सहित 4 हजार पात्र अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने हर स्थान पर पुलिस प्रशासन का सहयोग दिया। फिर भी यदि उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों का सरासर हनन है।

उन्होंने कहा कि वह सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिलने गए थे और शांतिपूर्वक बैठे थे। संख्या अधिक होने के कारण रोड जाम हुआ तो अलग बात है, लेकिन किसी ने जानबूझ कर रोड जाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को खत्म कर पात्र अध्यापकों की एकता को तोड़ने के लिए यह साजिश रची गई है। मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा साथ ही इस मामले की पैरवी करने के लिए भी तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें