फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली-आगरा राजमार्ग से डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक तक बनेगी एलिवेटिड सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कार्य किया आवंटित, लगभग 163 करोड़ रुपये आएगी लागत
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में दी गई मंजूरी
बैठक में लगभग 2352 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी गई मंजूरी
चंडीगढ़। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 से डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक तक एलिवेटिड रोड (सर्विस रोड के साथ) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 163 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।
इसके अलावा उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में कुल 2352 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट और विभिन्न उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 74 करोड़ रुपये की बचत की गई।
विज्ञापन


हिसार के मंगाली में बनेगा कन्या महाविद्यालय

बैठक में जिला हिसार के मंगाली में राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण के एजेंडे को भी स्वीकृति दी गई। इस महाविद्यालय पर लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा करनाल के नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में नीलोखेड़ी-खारसा-ढांड रोड पर एसवाईएल और एनबीके कनाल पर लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से दो उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से जिला सिरसा के ऐलनाबाद में अनाज मंडी व लक्कड़ मंडी के विस्तार को भी स्वीकृति दी गई।




जीएमडीए में लगभग 190 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के तहत लगभग 190 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें द्वारका एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ साढ़े सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण, बारिश के पानी की निकासी, धनवापुर एसटीपी के लिए 33/11केवी सब-स्टेशन, चंडु बुढेडा और बसई के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्य शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में जिला पंचकूला के सेक्टर-20 में स्थापित 18.24 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जीर्णोद्धार को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन



पलवल में यमुना नदी पर 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च
बैठक में जिला पलवल के गांव सुल्तानपुर के निकट लगभग 20 करोड़ रुपये में यमुना नदी पर अतिरिक्त रैनीवेल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। झज्जर के गांव छारा में स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के अंतर्गत सीवरेज सिस्टम के तहत एक एसटीपी के निर्माण सहित अन्य कार्यों को स्वीकृति दी। जिला रेवाड़ी के 16 गांवों को नहर आधारित जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त स्टोरेज टैंक का निर्माण, चरखी दादरी में वॉटर वर्क्स, रेवाड़ी के खाटेला में 14 गांवों और एक ढाणी को जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। इसी प्रकार, हिसार व करनाल में नए रेस्ट हाउस, चरखी दादरी लघु सचिवालय में आवासीय भवनों का निर्माण, जिला परिषद रेवाड़ी के भवन का निर्माण, टोहाना में पंचायत भवन, ब्लॉक ऑफिस भवन व स्टाफ क्वार्टर के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें