फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मोहाली के बीच एलिवेटेड हाईवे, ये होंगे फायदे

Thu, 26 Jun 2014 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मोहाली के बीच एलिवेटेड हाईवे बनाया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय सड़क, परिवहन और जहाजरानी राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे को छह लेन का बनाया जाएगा। यह एनएच चंडीगढ़ और मोहाली के बीच से गुजरेगा। चूंकि इन दोनों शहरों में यातायात काफी है और सिक्स लेन बनने के बावजूद दोनों शहरों में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एलिवेटेड हाईवे बनाने का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड हाईवे समेत 1434 करोड़ रुपये खर्च होंगे, मगर एनएचएआई अथॉरिटी के अफसरों ने बाद में बताया कि प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1748 करोड़ है।
विज्ञापन
Trending Videos

एलिवेटेड हाईवे चंडीगढ़ के सेक्टर-39 से शुरू होगा

राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में इससे ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। एनएचएआई के दो मुख्य महाप्रबंधकों देवराज और बीएस सिंगला ने बताया कि इस एनएच पर दो एलिवेटेड हाईवे बनेंगे।

पहला करीब ढाई किमी. का एलिवेटेड हाईवे चंडीगढ़ के सेक्टर-39 से शुरू होगा और मोहाली में दारा स्टूडियो के पास नाला क्रॉस करने के बाद चुंगी तक पहुंचेगा।

दूसरा खरड़ बस अड्डे से शुरू होगा और करीब डेढ़ किमी तक लंबा चलेगा और नेशनल हाईवे 95 के जंक्शन पर उतरेगा। दोनों अफसरों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1748 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन

फिलहाल मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी

दोनों मुख्य महाप्रबंधकों ने बताया कि 86 किमी लंबे चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे को सिक्स लेन बनाने के प्रस्ताव को फिलहाल केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है।

वैसे इस प्रोजेक्ट को इस साल के प्लान में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-मोहाली में दो एलिवेटेड हाईवे बनाने की फिजिबिलिटी चेक की गई है। इसमें थोड़ी-सी जमीन का भी अधिग्रहण करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें