चंडीगढ़-मोहाली के बीच एलिवेटेड हाईवे बनाया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय सड़क, परिवहन और जहाजरानी राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे को छह लेन का बनाया जाएगा। यह एनएच चंडीगढ़ और मोहाली के बीच से गुजरेगा। चूंकि इन दोनों शहरों में यातायात काफी है और सिक्स लेन बनने के बावजूद दोनों शहरों में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एलिवेटेड हाईवे बनाने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड हाईवे समेत 1434 करोड़ रुपये खर्च होंगे, मगर एनएचएआई अथॉरिटी के अफसरों ने बाद में बताया कि प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1748 करोड़ है।