चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो में उनकी इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। 11-12 नवंबर की रात किसी ने दुकान का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके वारदात स्थल समेत आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।