फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएम की बिजली उपभोक्ताओं को ये सौगात

Fri, 17 Jan 2014 02:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें घटा दी हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी, 2014 से हर महीने 800 यूनिट तक घरेलू बिजली फूंकने वाले उपभोक्ताओं से 31 मार्च, 2013 की दरें वसूली जाएंगी। हरियाणा बिजली नियामक आयोग ने एक अप्रैल, 2013 से बिजली दरें बढ़ा दी थीं।

तब से नई बिजली दरों के अनुसार बिल वसूले जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र की दरें अब 25 पैसे प्रति यूनिट से घटाकर 10 पैसे और 25 रुपये प्रति हॉर्स पावर के बजाय 15 रुपये प्रति हॉर्स पावर बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट प्रेस क्लब के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीरवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिजली निगमों को हरियाणा सरकार सब्सिडी के रूप में भरपाई करेगी।

हर साल सरकार पर करीब 600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। जिन घरेलू उपभोक्ताओं का महीने में 800 से ज्यादा यूनिट खर्च होती हैं उन्हें एक अप्रैल, 2014 वाली दर ही वसूल की जाती रहेगी।

अमर उजाला ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बिजली दरें कम करने की क्यों जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कुछ लोग मिले थे।

उन्होंने बिजली बिल का बोझ कम करने की मांग की थी। सरकार ने उनकी यह मांग मान ली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 800 यूनिट हर महीने फूंकने वाले करीब 38 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा है।

यह संख्या कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 95 फीसदी हैं। उन्होंने साफ किया कि उपभोक्ता अप्रैल, 2013 से दिसंबर 2013 तक जो बिल जमा करा चुके हैं, उन्हें पैसा वापस नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फ्यूल सरचार्ज एरियर (एफएसए) के तौर पर जून, 2013 से जो 34 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं, उन्हें नहीं वसूला जाएगा।

इस तरह 1.30 रुपये प्रति यूनिट से 54 पैसे प्रति यूनिट दर कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े पांच लाख कृषि उपभोक्ताओं को घटाई दरों से लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


800 यूनिट वालों को भी फायदा
हालांकि ,500 यूनिट वालों तक की दरें पिछले साल की लागू की गई हैं, मगर 500 से 800 यूनिट तक खर्च करने वालों को भी पुरानी दरें लागू करने से फायदा होगा।

पिछले साल 401 से ज्यादा खर्च करने वालों की एक ही दर 5.60 रुपये प्रति यूनिट थी, मगर नई दरों में नई स्लैब प्रणाली बना दी थी। इसलिए पुरानी स्लैब प्रणाली से उन्हें भी बहुत फायदा होगा।

दो महीने में एक बार आने वाले बिल में यह होगा फायदा (रुपये)
खपत यूनिट---मौजूदा बिल---नया बिल फायदा---प्रति यूनिट---कुल फायदा
300--------1788-------1399-----------1.30------389
500--------2980-------2443-----------1.07------537
700--------4330-------3663-----------0.95------667
1000------6355-------5493-----------0.86------862
1200------7805-------6943-----------0.72------862
1400------9255-------8393-----------0.62------862
1600------10705-----9843-----------0.54------862
1602------11614.5---11614.5-------शून्य-------शून्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें