फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की चंडीगढ़ वेबसाइट आज होगी लॉन्च

Fri, 17 Jan 2014 02:05 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपने पाठकों के हाथों में खबरों की ताकत देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। शुक्रवार से अमर उजाला चंडीगढ़ के पाठकों को उनकी अपनी वेबसाइट देने जा रहा है।
विज्ञापन


http://www.chandigarh.amarujala.com पर चंडीगढ़ के निवासियों और दुनिया भर में बसे नागरिकों को ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की ख़बरें ऑनलाइन मिलेंगी।

यह वेबसाइट कंप्यूटर के अलावा मोबाइल पर भी देखी जा सकेगी। ट्राइसिटी की पल पल की खबर लोगों को एक क्लिक पर मिलेगी। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वूमेन में होने वाले इस समारोह में खेल से लेकर बॉलीवुड की नामी हस्तियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह, देश विदेश में अपने गीत दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी से धूम मचाने वाले गायक जसबीर जस्सी, पार्टनर और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों के गीतों से लोकप्रिय हुए पंजाबी गायक लाभ जंजुआ के अलावा एक्स्ट्राऑडनारी फिल्म की स्टार कास्ट भी इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित रहेगी।

इनमें बंगाली फिल्मों की सुपरस्टार रितुपर्णा सेनगुप्ता, शाहबाज खान, सत्यजीत शर्मा और फिल्म के निर्देशक सुनंदा मित्रा शामिल हैं। जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक सपने सुहाने लड़क पन में मयंक का किरदार निभा रहे अंकित गेरा समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

इनके अलावा पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हरीश वर्मा और अभिनेत्री मनरीत कौर भी वेबसाइट लांचिंग के दौरान मौजूद रहेंगी। समारोह में चंडीगढ़ के मेयर हरफूल चंद कल्याण के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

इस वेबसाइट पर ट्राइसिटी की हेल्थ, स्पोर्ट्स, क्राइम से जुड़ी खबरें तो होंगीं हीं, कैंपस सेक्शन में छात्र जगत से जुड़ी खबरें भी होंगी। अमर उजाला का वादा है कि अब ट्राइसिटी की खबरें पाठकों तक पहुँचेगी लाइव यानी रियल टाइम पर। पाठक अब शहर की गतिविधियों की जानकारी के अलावा ढेर सारी तस्वीरें भी इस वेबसाइट पर देख पाएंगे।

इसके अलावा जो पाठक या संस्थाएं अपनी ओर से खबरें या फोटो अखबार या वेबसाइट के लिए भेजना चाहें, उन्हें वेबसाइट पर खबरें और फोटो अपलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें