फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: जेई का ऑटो चालक के साथ हुआ झगड़ा, इंसाफ न मिलने पर थाने की बिजली काटी

Sun, 20 Jun 2021 02:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में जेई का ऑटो चालक से झगड़ा हो गया। जब थाने में शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मांगी। इससे भड़के बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और थाने की बिजली काट दी। बिजली कर्मचारियों पर पुलिस के साथ हाथापाई करने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में शनिवार को बिजली कर्मचारी व पुलिस आमने-सामने हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि बिजली मुलाजिमों ने थाना डिवीजन नंबर एक की बिजली कनेक्शन काट दिया। इस दौरान बिजली मुलाजिमों को जहां धरना प्रदर्शन करना पड़ा, वहीं एसडीओ और एसीपी को मामला सुलझाने के लिए आगे आना पड़ा। 

विज्ञापन

 
निगम के जूनियर इंजीनियर का शुक्रवार रात को किसी ऑटो वाले से झगड़ा हो गया था। जब उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत कर केस दर्ज करने को कहा गया तो पुलिस ने कहा कि उनको अस्पताल से मेडिकल लीगल रिपोर्ट लाने के लिए कहा और बाद में विरोधी पार्टी भी बुला ली गई। इससे भड़के बिजली कर्मियों ने पुलिस थाना डिवीजन एक पहुंचकर प्रदर्शन किया और गुस्साए बिजली विभाग के मुलाजिमों ने शनिवार दोपहर बिजली काट दी। इसका पुलिस कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ भी हाथापाई हुई। जिस वजह से थाने में हंगामा मच गया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को बिजली निगम यानी पावरकॉम के जूनियर इंजीनियर का किसी ऑटो वाले से झगड़ा हुआ तो उस वक्त तो उनका राजीनामा हो गया लेकिन बाद में जेई थाने पहुंचे और पर्चा दर्ज करने की मांग करने लगे। भारी संख्या में बिजली कर्मी थाने पहुंच गए। उन्होंने पहले पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और फिर बिजली काट दी। जब उन्होंने विरोध जताया तो एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिन बलदेव राज जेई का ऑटो के साथ एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही थी कि जेई यूनियन ने थाने का घेराव किया और नारेबाजी की और बिजली काट दी। मुलाजिम के साथ धक्कामुक्की भी हुई और वर्दी फट गई। मामले में निपटारा हो गया है और थाने की बिजली शुरू हो गई है। बीती रात को दुर्घटना में जिसकी गलती थी, उसने क्षमा मांग ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें