फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूलों-घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों को बिजली निगम अपने खर्चे पर हटाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति, 151 करोड़ की राशि की जाएगी खर्च
विज्ञापन

- इस वर्ष 70 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित
चंडीगढ़। हरियाणा में स्कूलों और घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों को बिजली निगम अब अपने खर्च पर हटाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति दी है। बिजली निगम अपने खर्च पर इन तारों को शिफ्ट करेगा। इस कार्य के लिए अलग से लगभग 151 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया जाएगा।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। ऑल हरियाणा पॉवर काॅर्पोरेशन एम्पलॉयस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में रणजीत सिंह ने कहा कि यह बैठक लगभग 3 घंटे चली और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। यूनियन की ओर से कुछ मांगें रखी गई, जिनपर सहमति बनी है। कर्मचारी नेताओं को भी तहजीब व मर्यादा नहीं तोड़नी चाहिए। सभी मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन होगा, जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने के ऑर्डर दे दिए हैं। इसमें से लगभग 9 लाख मीटर आ चुके हैं। सभी राज्यों के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी को स्मार्ट मीटर खरीदने का काम सौंपा गया है। शीघ्र ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर खरीदने का ऑर्डर दिया जाएगा।
विज्ञापन



इस वर्ष 70 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित

रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत प्रदेश में इस वर्ष 70 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा है। सौर ऊर्जा के मामले में हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि ढाणियों व डेरों में व्यवहार्यता को देखते हुए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें