फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-48 जीएमसीएच की सोसाइटी में बिजली के खंभे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-48 स्थित जीएमसीएच की सोसाइटी में बिजली के एक खंभे के तार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली के खंभे में अचानक लग गई थी। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 10.44 बजे की है। सेक्टर-48 स्थित जीएमसीएच की सोसाइटी स्थित मकान नंबर 3153 के पास बिजली खंभे के तार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर सेक्टर-32 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान बिजली के खंभे से लगातार आग की लपटें बाहर आ रही थीं। साथ ही शॉर्ट सर्किट से हो रहे धमाके भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद दमकल की टीम ने एरिया को सील कर किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें