फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar West By Election: गैंगस्टर दलजीत भाना की पैरोल रद्द करने के निर्देश, आप का कर रहा था प्रचार

Mon, 08 Jul 2024 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गैंगस्टर दलजीत भाना पर हत्या के कई केेस दर्ज हैं। वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था और जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आप प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहा था। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना की पैरोल चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रद्द करने का निर्देश दिया है। भाना पर हत्या के कई केस दर्ज हैं और वह उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के हक में प्रचार कर रहा था। 
विज्ञापन


भाना की पैरोल रद्द करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने भी आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवा दिया है।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर जालंधर पश्चिम उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें