फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार चरम पर... छात्र संगठनों ने किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्तिथ स्टूडेंट सेंटर में शक्ति प्रदर्शन करते सीवाएएसएस पार्टी कार्यकर्ता व ? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में चुनाव प्रचार चरम पर है। अब छात्र संगठन अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर लंच के समय स्टूडेंट सेंटर पर सोई और सीवाईएसएस के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान सीवाईएसएस की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष खटकड़ के साथ सेंटर पर शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली गई और सीवाईएसएस के लिए वोट की अपील की गई। इसी बीच सेंटर पर ही मौजूद सोई के छात्र नेताओं ने अपने पैनल को लेकर नारेबाजी और कैंपेनिंग शुरू कर दी और पार्टी के स्टीकर्स हवा में उछाले।
विज्ञापन

स्टूडेंट सेंटर पर दोनों ही छात्र संगठनों ने लगभग आधे घंटे तक एक-दूसरे के आमने सामने नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया। सोई के कार्यकर्त्ताओं की ओर से पहले अपने स्टीकर्स हवा में उछालकर स्टूडेंट सेंटर पर बिखेरे गए। इसके बाद जब सीवाईएसएस के कार्यकर्ताओं ने रैली खत्म की तो वहां पर सोई के कार्यकर्ता झाड़ूू लगाकर अपने स्टीकर साफ करते हुए दिखाई दिए।
एबीवीपी-इनसो-एचपीएसयू पैनल ने यूआईईटी और सेंटर पर किया शक्ति प्रदर्शन
एबीवीपी-इनसो-एचपीएसयू पैनल की ओर से दोपहर को पहले यूआईईटी में शक्ति प्रदर्शन किया गया और अपने पैनल के लिए चारों पदों पर वोट की मांग की गई। इसके बाद पैनल की ओर से शाम को स्टूडेंट सेंटर पर वोटों के लिए विद्यार्थियों से अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें