फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः सिंगर परमीश वर्मा पर हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और कार बरामद

Sun, 01 Dec 2019 01:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
गैंगस्टर बुड्डा को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

सिंगर परमीश वर्मा पर हुए हमले में प्रयोग की गई पिस्तौल व कार को जिला पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। यह बात शनिवार को जिला अदालत में उस समय पता चली, जब गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा को सात दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में पुलिस ने अपनी सारी कार्रवाई बताई। साथ ही आरोपी का रिमांड लेने के लिए कई तर्क रखे। अदालत ने सारे तर्कों को सुनने के बाद आरोपी को छह दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश से एक और आरोपी काबू
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा के एक साथी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी से प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। इसे सिंगर पर हमला करते समय प्रयोग किया था। पुलिस ने अदालत में बताया कि आरोपी से हंडुई क्रेटा कार को बरामद किया। यह कार परमीश वर्मा पर हमले करने के लिए प्रयोग की गई थी।


राजस्थान में छुपा रखी है एक और कार
पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि उन्होंने एक हुंडई आई-20 कार बरामद करनी है जो राजस्थान के उदयपुर में आरोपियों ने छुपाकर रखी हुई है। इसके अल्वा वारदातों में प्रयोग किए गए हथियार, जैकेट आदि रिकवर करना है। जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि बुुड्डा के वकील सीएस बाबा ने पुलिस के दावों का विरोध किया।

विज्ञापन

ऐसे आरोपी का दबोचा था
बुड्डा मोगा की तहसील निहाल सिंह वाला का रहने वाला है। 2011 में हत्या के एक मामले में उसे दोषी करार दिया गया था। 2016 में पैरोल के दौरान वह फरार हो गया। इसके बाद उसे भगोड़ा करार दिया गया था। बाद में पंजाब पुलिस ने जब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो वह विदेश भाग गया। पंजाब पुलिस उसे यूएई से काबू करने में असमर्थ रही थी। इसके बाद उसे अर्मीनिया पुलिस ने काबू किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें