फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत के बीच अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम में 8 मजदूर झुलसे, दो की मौत

Tue, 24 Mar 2020 06:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
झुलसा मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सद्दोपुर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन गोदाम में काम रहे 8 मजबूर करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 को आनन-फानन में शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में मारे जाने वालों के नाम सुनील और रामकरण हैं, यह दोनों भी यूपी के निवासी बताए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सद्दोपुर में रेलवे फाटक के पास एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे जब यह मजदूर मिक्सर को धक्का लगाने लगे तो मिक्सर ऊपर से जा रही बिजली की तार से टकरा गया। हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आते ही धक्का मार रहे सभी 8 मजदूर इससे झुलस गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

हादसे में यह झुलसे
हादसे में 20 वर्षीय गौरव निवासी यूपी बिजनौर, 35 वर्षीय बजरंग उत्तर प्रदेश गोंडा निवासी, 40 वर्षीय बेकारू, 35 वर्षीय रामजनक बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी, 18 वर्षीय कर्ण व एक अन्य मजबूर झुलस गया। यह सभी अचेत अवस्था में लाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें