फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस की रोकथाम में फुरकान टेलर का बड़ा योगदान, मास्क बना बांट रहे मुफ्त

Tue, 24 Mar 2020 02:33 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फुरकान टेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस की रोकथाम में फुरकान टेलर का बड़ा योगदान है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के लोगों को मुफ्त में मास्क उपलब्ध करा चुके हैं। पीयू ने उनके कार्य को देखते हुए सम्मान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि यही समय है एक दूसरे के साथ देने का। लोगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। मास्क आज की जरूरत है।
विज्ञापन


जैसे ही केरल में कोरोना के केस सामने आए तो बाजार से मास्क गायब हो गए। कालाबाजारी भी शुरू हो गई। लोगों को मास्क ढूंढे से नहीं मिल रहे थे। पीयू के स्टूडेंट्स व कर्मचारी भी कुछ परेशान हो गए। इसी बीच पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर तीन में काम कर रहे फुरकान टेलर ने मास्क बनाने का प्रण लिया और काम शुरू कर दिया।

कुछ कपड़ा बाजार से खरीदा और मास्क बनाना शुरू कर दिया। हर दिन दर्जनों लोगों को मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया। अब तक तीन हजार से अधिक मास्क बना चुके हैं। उन्होंने पीयू प्लस वेबसाइट पर भी पीयू के लोगों को सूचना पहुंचाई। संदेश दिया कि मास्क के लिए परेशान न हों। वह तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को मास्क मुहैया कराया। कहा कि इस समय जिसके पास जो हुनर है वह देश सेवा में लगाए। देश को आज जरूरत है। उन्होंने लोगों को घर में रहने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें