फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून: केंद्र ने शुरू की किसानों को मनाने की मुहिम, आठ दिन आठ केंद्रीय मंत्री करेंगे वार्ता

Tue, 13 Oct 2020 02:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देंगे किसानों के सवालों के जवाब
  • 13 से शुरू होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कार्यक्रम, 20 तक चलेगा
विज्ञापन
किसानों से वार्ता करेंगे केंद्रीय मंत्री। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्तर पर कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत पंजाब के किसानों को मनाने का जिम्मा आठ केंद्रीय मंत्रियों को सौंपा गया है। यह केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किसानों के सवालों का जवाब देंगे। सवाल और जवाब का यह दौर 13 अक्तूबर से शुरू होकर 20 तक जारी रहेगा। कार्यक्रम सूबे के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथि पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को इसकी सूचना प्रेषित कर दी गई है।

विज्ञापन


यह है कार्यक्रम 
13 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह अमृतसर और तरनतारन जिले के किसानों से संवाद करेंगे। वहीं 14 को कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी संगरूर और बरनाला के किसानों से बात करेंगे। 15 अक्तूबर को महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी बठिंडा और फरीदकोट के किसानों से संवाद करेंगी। 

16 अक्तूबर को वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर लुधियाना और मोगा व 17 अक्तूबर को पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री संजीव बालिया पटियाला और फतेहगढ़ के किसानों को कृषि कानूनों के बारे में समझाएंगे। 18 अक्तूबर को वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश गुरदासपुर और पठानकोट, 19 अक्तूबर को जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अबोहर और फिरोजपुर के किसानों से बात करेंगे। 20 अक्तूबर को पूर्वोत्तर क्षेत्र एवं विकास मंत्री जितेंद्र सिंह मोहाली और रोपड़ के किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें