फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 15 से खुलेंगे स्कूल, प्रदेश में कोरोना से 27 की मौत, 581 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 13 Oct 2020 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने 15 अक्तूबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूल खोलने का फैसला किया है। अभी सिर्फ 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को माता-पिता की सहमति से स्कूल आने की अनुमति होगी। जो छात्र स्कूल नहीं आना चाहे, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाना होगा। स्कूलों को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इसके अलावा वे उच्च शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे, जिनमें प्रयोगात्मक कार्यों की आवश्यकता होती है। इसमें संस्थान को यह स्पष्ट करना होगा कि शोधार्थी को उसके शोध के लिए प्रयोग कार्य जरूरी है।

विज्ञापन


पंजाब में कोरोना से 27 की मौत, 581 नए केस
पंजाब में कोरोना से सोमवार को 27 की मौत हो गई। वहीं 581 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 22 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं तक अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2167731 हो गई हैं। नमूनों की संख्या 22362 और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 124535 हो गई है। ठीक हुए मरीजों की संख्या 112417 और सक्रिय मामलों की संख्या 8258 है। अब तक 3860 मौतें हुई हैं।

सोमवार को लुधियाना में 62, जालंधर में 82, पटियाला में 14, अमृतसर में 48, एसएएस नगर में 58, गुरदासपुर में 38, बठिंडा में 54, होशियारपुर में 35, संगरूर में 8, फिरोजपुर में 28, पठानकोट में 34, कपूरथला में 21, फरीदकोट में 17, मोगा में 2, श्री मुक्तसर साहिब में 15, बरनाला में 11, फाजिल्का में 12, फतेहगढ़ साहिब में 6, रोपड़ में 4, तरनतारन में 5 मानसा में 18 और एसबीएस नगर में 9 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें