फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: ईद-उल-फितर पर दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ, सेक्टर 20 के जामा मस्जिद सहित में अदा हुई नमाज

Sat, 22 Apr 2023 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

नमाज से पहले जामा मस्जिद सेक्टर 20 के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने लोगों को संबोधित किया। अजमल खान ने शहर के लोगों को ईद की बधाई दी और कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रशिक्षण का महीना है। हम सभी को खुदा के बंदों से मोहब्बत के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
ईद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद पर चंडीगढ़ की सभी मस्जिदों में रौनक रही। मुसलमान लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा किए। नमाज के बाद देश की खुशहाली, सलामती और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। सेक्टर 20 के जामा मस्जिद और सेक्टर 26 के नूरानी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के समय से काफी पहले ही नमाजी आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन




नमाज से पहले जामा मस्जिद सेक्टर 20 के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने लोगों को संबोधित किया। अजमल खान ने शहर के लोगों को ईद की बधाई दी और कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रशिक्षण का महीना है। हम सभी को खुदा के बंदों से मोहब्बत के साथ रहना चाहिए। सभी के लिए मन में प्यार होना चाहिए। किसी के लिए मन में नफरत न रहे। रमजान की बरकत पूरे साल मिले। उन्होंने शहर के लोगों को ईदी के रूप में मोहब्बत का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के बाद अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। यह भी दुआ की गई कि हमारा मुल्क विश्व गुरु बने और सब लोग मिलजुल कर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन


सेक्टर 20 के जामा मस्जिद के अलावा सेक्टर 26 के नूरानी मस्जिद, ईदगाह मनीमाजरा, ईदगाह बुडैल, मस्जिद सेक्टर 31, मस्जिद राम दरबार, धनास, मलोया, मदीना मस्जिद सेक्टर 29, हल्लोमाजरा मस्जिद  सहित सभी मस्जिदों में नमाज हुई।



सेक्टर 20 के जामा मस्जिद में पहुंचे बंसल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ईद उल फितर के मौके पर सेक्टर 20 के जामा मस्जिद पहुंचे। वहां पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अमन और भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं में जेडपी खान, अनवर उल हक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें