फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पटियाला में सात स्थानों पर ED की दबिश, 33.2 करोड़ के सोने से जुड़ा मामला, जानें- म्यांमार कनेक्शन

Thu, 14 Dec 2023 07:10 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ईडी ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को कब्जे में लिया है। यह भी कहा कि लकी सतीजा, सुरिंदर कुमार और मंजोध सिंह चीमा गुवाहाटी के रास्ते म्यांमार सीमा से भारत में सोने की तस्करी में शामिल एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पंजाब में छापामारी की। भारत-म्यांमार सीमा पार से सोने की तस्करी में शामिल लोगों के परिसरों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने 12 दिसंबर को पटियाला के 12 ठिकानों पर दबिश दी थी। ये ठिकाने आरोपी लकी सतीजा, सुरिंदर कुमार, मंजोध सिंह चीमा और अन्य से जुड़े हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की एक शिकायत के बाद धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


डीआरआई ने नवंबर 2020 में अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रकों को रोका था और जांच करने पर ईंधन टैंक में विदेश से लाई गईं सोने की 200 छड़ों को पकड़ा था। बरामद सोने का कुल वजन 66.4 किलोग्राम था और इसका बाजार मूल्य 33.2 करोड़ रुपये था।

ईडी के मुताबिक ट्रकों को कथित तौर पर लकी सतीजा, सुरिंदर कुमार और मंजोध सिंह चीमा के सहयोगियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। ये लोग असम के गुवाहाटी से दिल्ली और पंजाब में तस्करी का सोना ले जा रहे थे। सोने की इस खेप को म्यांमार सीमा के रास्ते भारत लाया गया था।

बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं आरोपी

ईडी ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को कब्जे में लिया है। यह भी कहा कि लकी सतीजा, सुरिंदर कुमार और मंजोध सिंह चीमा गुवाहाटी के रास्ते म्यांमार सीमा से भारत में सोने की तस्करी में शामिल एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें