सूत्र बताते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने जहां पूर्व मंत्री आशु की जायदाद संबंधी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। वहीं पहले से गिरफ्तार ठेकेदार तेलू राम, कृष्ण लाला धोतीवाला, अनिल जैन सहित गिरफ्तार आरोपियों की भी जायदाद का ब्योरा ले लिया है। ईडी के अधिकारियों ने विजिलेंस के पास से उन लोगों का भी रिकॉर्ड हासिल कर लिया है, जिनको विजिलेंस ने ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में बुलाया था।
आरके सिंगला, मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी हो सकते हैं भगोड़े करार
एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरके सिंगला के भगोड़े होने की कार्रवाई चल रही है। उसके इश्तहार लग चुके हैं और वह तीन दिसंबर तक पेश होता है तो ठीक नहीं तो उसे अदालत से भी भगोड़ा करार दे दिया जाएगा। इसी तरह मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी की भी 24 दिसंबर की तारीख है। इसके बाद वह दोनों भी भगोड़े करार हो जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि इसके बावजूद विजिलेंस की टीमें लगातार आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं।
तेलू राम ने लगाई अपनी जमानत याचिका
ठेकेदार तेलूराम ने बुधवार को जिला सेशन कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई जल्द होने के आसार हैं। एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि जमानत याचिका लगाई गई है, इस बारे में पता चला है। जिस पर अभी सुनवाई होनी है। इससे पहले मीनू पंकज मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और इंद्रजीत इंदी की जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में रद्द हो चुकी है।