फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का छापा, एक घर से जब्त की 259 साइकिलें

Tue, 10 Jan 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
साइकिलें जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा लहरागागा में पड़ते मूनक के नजदीकी गांव देहलां सीहां में चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाएड टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके एक घर में स्टोर की 259 साइकिलें बरामद की हैं। टीम ने सभी साइकिलें जब्त कर सील कर दी है। 
विज्ञापन


हलका लहरागागा के चुनाव अधिकारी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव देहलां सीहां में साइकिल बांटे जा रहे हैं। 

जब उनकी टीम ने रेड की तो साइकिल नहीं बांटे जा रहे थे। गांव के जगतार सिंह  के घर में 259 साइकिल रखे थे। इस बारे में पूछने पर जगतार सिंह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और न ही साइकिलों का कोई बिल अथवा कागज दिखा सका। 
विज्ञापन

एक घर में कर रखी थीं स्टोर

चुनाव - फोटो : file
इस पर टीम ने साइकिलों को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। टीम में प्रो. राजविंदर सिंह और एसआई मालविंदर सिंह सहित शामिल थे।

मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेता एडवोकेट अरपिंदर सिंह रूपी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पता चला था कि अकाली दल के नेताओं ने साइकिल गांव में किसी के घर में रखी हैं, जिनकी संख्या करीब 259 है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के वोट हासिल करने के लिए यह साइकिलें बांटी जानी थी। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को दी। इसके बाद पहुंची टीम ने उक्त साइकिल जब्त कर लिए हैं। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने इन साइकिलों को छुपाकर रखा था, उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें