फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फरवरी के अंत तक सस्ता होगा आटा, FCI एक फरवरी को करेगा गेहूं की नीलामी, 2350 रुपये क्विंटल दाम

Sun, 29 Jan 2023 10:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एफसीआई के निर्देशानुसार निजी फ्लोर मालिक न्यूनतम 10 मीट्रिक टन के लिए बोली लगा सकते हैं। प्रत्येक डिपो के लिए अधिकतम 3,000 मीट्रिक टन तक मात्रा निर्धारित की गई है। ई नीलामी में वही इकाइयां भाग ले सकती हैं, जिन्होंने एफसीआई की वेबसाइट एमजंक्शन पर स्वयं को सूचीबद्ध कर रखा है।
विज्ञापन
wheat flour - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में फरवरी के अंत तक लोगों को सस्ता आटा मिलने की उम्मीद है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की ओर से गेहूं के स्टॉक की नीलामी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 फरवरी को सुबह 11:00 बजे गेहूं की ई-नीलामी शुरू होगी, जो दोपहर को 2:00 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


एफसीआई की ओर से ओपन मार्केट सेल्स स्कीम (ओएमएससी) के लिए गेहूं का रिजर्व मूल्य 2,350 रुपये प्रति क्विंटल रखा (टैक्स रहित) गया है। गौर हो कि गेहूं की आपूर्ति रुकने से बाजार में गेहूं के दाम 3,200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे, जिसके चलते बाजार में आटे के दाम दस रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से स्कीम को मंजूरी देने के बाद अब मिल मालिकों ने भी राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि गेहूं की खुले बाजार में नीलामी के बाद फरवरी के अंत तक आटे और मैदे के दाम नियंत्रित होंगे।

एफसीआई के निर्देशानुसार निजी फ्लोर मालिक न्यूनतम 10 मीट्रिक टन के लिए बोली लगा सकते हैं। प्रत्येक डिपो के लिए अधिकतम 3,000 मीट्रिक टन तक मात्रा निर्धारित की गई है। ई नीलामी में वही इकाइयां भाग ले सकती हैं, जिन्होंने एफसीआई की वेबसाइट एमजंक्शन पर स्वयं को सूचीबद्ध कर रखा है। एफसीआई पंजाब के अधिकारियों के मुताबिक यह प्रकिया 8 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। स्टॉक बचने की स्थिति में अंतिम तिथि 16 फरवरी रखी गई है।
विज्ञापन


15 दिन के भीतर उठाना होगा स्टॉक
एफसीआई से स्टॉक खरीदने वाले सफल बोलीदाता को 15 दिन के भीतर स्टॉक उठाना होगा। 16 फरवरी के बाद बचे स्टॉक को लेकर मात्रा के अनुसार एफसीआई निर्धारित कीमत पर खरीदार को भुगतान करेगी। स्टॉक की कमी होने की सूरत में गेहूं की आपूर्ति अन्य डिपो से मुहैया करवाने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक की होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें