फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने थ्री इडियट्स का सीन किया ट्वीट, 'चौकीदार' अभियान पर कसा तंज

Tue, 19 Mar 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

‘चौकीदार’ के मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी और एक-दूसरे पर छींटाकशी का दौर बढ़ता ही जा रहा है। विपक्ष जहां इस मसले पर भाजपा पर हावी होना चाहता है तो भाजपा नेता भी अपने इस अभियान को और गति देते हुए विपक्ष के हर वार को बेअसर करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में जजपा नेता व सांसद दुष्यंत चौटाला ने फिल्मी अंदाज में ट्वीट कर भाजपा की घेराबंदी करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


 दुष्यंत ने ट्विटर पर फिल्म थ्री इडियट्स का एक सीन टैग करते हुए पूछा है कि क्या ‘इज ऑल वेल इन हरियाणा’ फिल्म का ये व्यंग्यात्मक सीन एक चौकीदार पर आधारित है। प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने ट्वीट कर कहा कि मां गंगा की शपथ उठाकर झूठ बोलने वाले चौकीदारों की नीयत और नीति देश के सामने हैं। 

भाजपा नेता भी प्रदेश में ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम को आम जन में ले जाकर और गति देने में जुटे हुए हैं। भाजपा हरियाणा की ओर से ट्वीट किया गया कि ‘स्वच्छता बना संस्कार एक बार फिर चौकीदार’, चौकीदार है गुणवान तभी तो देश बना ऊर्जावान। भाजपा के कार्यकर्ता भी आमजन से इस मुहिम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें