फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः अफसर बोले- रोज होता है केमिकल का छिड़काव, स्पेशल कमिश्नर ने कहा- झूठ मत बोलो

Fri, 03 May 2019 02:24 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड व गारबेज प्लांट का निरीक्षण
विज्ञापन
चंडीगढ़ में डंपिंग ग्राउंड से परेशान डड्डूमाजरा के लोगों की समस्या आखिरकार अफसरों को दिख ही गई। जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा और मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (एमओएच) डॉ. एपी सिंह डड्डूमाजरा पहुंचे हैं तो वे भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने डंपिंग ग्राउंड में गिर रहे गोबर से उठने वाली दुर्गंध के बारे में बताया तो वहां मौजूद अफसर बोले कि रोज दवा का छिड़काव होता है। स्पेशल कमिश्नर ने मुआयना किया तो नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झूठ बोल रहे हैं यहां तो कोई दवा का छिड़काव नहीं दिख रहा और न मिट्टी दिख रही है। अधिकारी की नाराजगी के तत्काल बाद दवा का छिड़काव शुरू हो गया। साथ ही जल्द मिट्टी गिराने का भी लोगों को आश्वासन दिया। लोगों ने एमओएच को अपनी समस्याओं को लेकर एक पत्र भी सौंपा। वीरवार को स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा और एमओएच डॉ. एपी सिंह अचानक डड्डूमाजरा में डंपिंग ग्राउंड और गारबेज प्लांट का निरीक्षण करने पहुंच गए।

अचानक अधिकारियों को वहां देख कर्मचारियों और अफसरों के हाथ पैर फूल गए। सबसे पहले अधिकारियों ने गारबेज प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने जेपी ग्रुप के अधिकारियों से प्लांट ठीक होने के बारे में जानकारी ली। निगम के अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर को दिए गए समय में ही प्लांट चालू हो जाए क्योंकि कचरे की समस्या काफी बढ़ रही है। तब तक डड्डूमाजरा के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्पेशल कमिश्नर को अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन


कहा कि पहले यहां केवल कचरा गिराया जाता था, लेकिन उसके बाद गोबर भी गिराया जाने लगा। वहीं, गारबेज प्लांट खराब होने से वहां का कचरा भी यहीं आ रहा है। दुर्गंध के कारण घर के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी पार्क में खेलने से मना करना पड़ रहा है। काफी समस्या है कृपया इसका हल कराएं। उन्होंने एमओएच को पूछा तो बताया कि प्रतिदिन ईएम सॉल्यूशन का छिड़काव होता है। लोगों ने कहा कि यह झूठ है। कहीं कोई छिड़काव नहीं है।

स्पेशल कमिश्नर ने मौके पर जाकर देखा तो वाकई में कोई छिड़काव नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह झूठी रिपोर्ट क्यों दी जा रही है। केमिकल का छिड़काव यहां होता तो न दुर्गंध आती और न ही मक्खियां होतीं। उसके तत्काल बाद दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया।

 
विज्ञापन

अब तक क्यों नहीं डलवाई मिट्टी?

स्पेशल कमिश्नर ने पूछा कि गोबर के ऊपर मिट्टी क्यों नहीं डलवाई गई, तो बताया कि दो ही गाड़ियां हैं। गोबर लाने वाली गाड़ियां ज्यादा हैं। ऐसे में मिट्टी कम पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि जितना गोबर डले उसे हर हाल में मिट्टी से पूरा ढंका जाए। 15 दिन में पूरे गोबर पर मिट्टी डाली जाए। नहीं तो कार्रवाई होगी।

लोगों की समस्या दूर नहीं हुई तो धरने पर बैठ जाऊंगा : मेयर
स्पेशल कमिश्नर के पहुंचने से पहले मेयर राजेश कालिया भी डड्डूमाजरा पहुंच गए। मेयर ने पहुंचते ही सबसे पहले एमओएच से पूछा कि गोबर पर मिट्टी क्यों नहीं डलवाई गई, तो बताया कि केवल दो ही गाड़ियां हैं मिट्टी लाने के लिए इसलिए समस्या हो रही है। मेयर ने कहा कि दो गाड़ियां हैं और वे भी खराब हैं। आखिर कैसे मिट्टी डालेंगे।

जब गोबर डालने की योजना बनाई गई थी तो क्यों नहीं मिट्टी डालने वाली गाड़ियों की व्यवस्था हुई। न यहां केमिकल का छिड़काव हो रहा है। मेयर ने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लोगों के साथ डंपिंग ग्राउंड पर ही धरने पर बैठ जाऊंगा। ज्ञात हो कि बीते बुधवार को डड्डूमाजरा के लोगों ने मेयर को पत्र सौंपकर अपनी समस्याएं बताई थीं। उसके बाद मेयर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था।

काफी दिन से लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल रही थी। वहीं गारबेज प्लांट की स्थिति का भी जायजा लेना था। मौके पर कई खामियां मिलीं। उन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। जल्द गोबर को मिट्टी से ढंक दिया जाएगा और केमिकल का भी छिड़काव किया जाएगा। जिससे कि लोगों को समस्या न हो।
- संजय कुमार झा, स्पेशल कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें