फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते दो दिन से नहीं बंट पा रही डाक, सेक्टर-17 में प्रधान डाकघर के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डाक विभाग के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते सेक्टर-17 स्थित प्रधान डाकघर में चिट्ठियों का अंबार लग गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 50 हजार चिट्ठियां बंटने के लिए आती हैं। इसमें रजिस्टर्ड, पार्सल और स्पीड पोस्ट के अलावा साधारण डाक भी शामिल हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से डाक का वितरण बाधित हो गया है।
विज्ञापन

हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से डाक बंटनी शुरू होगी। इसका दबाव डाक विभाग के कर्मचारियों पर होगा। डाकघरों में स्टाफ की कमी के चलते बाहर से आने वाली डाक सेक्टर-17 स्थित प्रधान डाकघर में जमा हो गई है। यदि कोई डाक सीडीएस तक पहुंची भी है तो स्टाफ के हड़ताल के कारण लोगों तक नहीं पहुंची। इसके अलावा स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड और पार्सल की बुकिंग भी बाधित रही। खाताधारकों को भी पैसे जमा करने और निकालने में परेशानी हुई। अपनी मांगों के लिए कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल कर सेक्टर-17 के प्रधान डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के नेताओं ने संबोधित किया। इनमें यूनियन के डिविजनल सचिव करतार सिंह, संगठन सचिव हेमंत भाटिया, पोस्टमैन यूनियन के सर्किल सचिव सुखचैन सिंह शामिल रहे। करतार सिंह ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, 18 महीने से रोका महंगाई भत्ता जारी किया जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए। ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित किया जाए। इसके अलावा आठवें वेतन आयोग के तहत नियुक्ति की जाए।
कोट-
डाक विभाग ने बुधवार से डाक बांटने की तैयारी कर ली है। दो दिनों में काफी संख्या में डाक जमा हो गई है। लोगों तक जल्द से जल्द डाक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ सभी कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, प्रवर डाक अधीक्षक, चंडीगढ़ डाक डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें