डीएसपी विजय कुमार के निधन के बाद परिवार के एक सदस्य को भी पुलिस विभाग में एएसआई की नौकरी चाहिए।
इसके लिए परिवार की ओर से बड़े बेटे के लिए नौकरी की मांग पुलिस विभाग से की गई है। परिवार की ओर से अपील पत्र आईजी को हाल ही में सौंपा गया।
मालूम हो कि इसी साल22 जनवरी डीएसपी विजय कुमार की हार्ट अटैक से पीजीआई में मौत हो गई थी। आईजी की ओर से नौकरी देने का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है।
अब प्रशासन इस प्रस्ताव को एमएचए भेजने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले पिछले साल इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह की डयूटी के दौरान सेक्टर-17 में मौत हो गई थी। इनके बेटे को भी नौकरी देने का प्रस्ताव प्रशासन एमएचए को भेज चुका है जिसकी अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।
कांस्टेबल की नौकरी मिल सकती है
पुलिस विभाग के अनुसार नियमों केअनुसार यूटी में किसी भी रैंक के पुलिस कर्मचारी के निधन पर एएसआई की नौकरी देने का अधिकार नहीं है।
नियमों के अनुसार परिवार के किसी सदस्य को कांस्टेबल की नौकरी अनुकपा के आधार पर देने का अधिकार है।