फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के दुकानदार ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दुकान चलाने वाले नीरज आहूजा (40) ने वीरवार को घर में पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान थे। जिस वक्त नीरज आहूजा ने फंदा लगाया उनकी मां घर के बाहर बैठी थीं। जबकि, पत्नी और पांच साल का बेटा किसी जरूरी काम से बाहर गए थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने धारा-174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बताया कि उन्हें शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि सेक्टर-41 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे और पंखे के सहारे लटक रहे नीरज आहूजा को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज की जेब और कमरे की अच्छी तरह तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार ने बताया की नीरज आहूजा बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें