महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी
वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो 2021 में 5,662 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 यह आंकड़ा 5,572 रहा। रिपोर्ट में इन घटनाओं में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में महिलाओं के अपहरण के 1478, दुष्कर्म के साथ हत्या के तीन मामले सामने आए हैं। 71 दहेज हत्या और एसिड हमले के दो मामले थे। वहीं 2022 में दुष्कर्म के 517 मामले दर्ज किए गए।
बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले घटे
पंजाब में महिलाओं के अलावा बच्चों के खिलाफ भी अपराध के मामले घटे हैं। रिपोर्ट में 2.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 2021 में बच्चों के खिलाफ 2,556 मामले सामने आए थे। इसकी तुलना में 2022 में 2,494 मामले दर्ज किए गए। बच्चों के खिलाफ अपराध के तहत 2022 में हत्या के 41 मामले और अपहरण के 1,338 मामले थे। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में पोक्सो के तहत 883 मामले दर्ज किए गए थे।
किशोर अपराध में 45 फीसदी की वृद्धि
वहीं किशोर द्वारा अपराध के मामलों में 45 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 2021 में किशोर अपराध के 311 मामले थे। इसकी तुलना में 2022 में 452 मामले सामने आए हैं। इन अपराधों में हत्या, गैर-इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। पंजाब में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के 2021 में 335 मामलों सामने आए थे। यह घटकर 2022 में 314 हो गए हैं। इनमें हत्या के 62 मामले शामिल हैं।