फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान से बचना है तो ये खबर पढ़ें वाहन चालक

Fri, 10 Jan 2014 08:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने में देरी करने वाले लोगों के पास अब लगभग दो सप्ताह का समय बचा है।
विज्ञापन


दो सप्ताह के अंदर अगर छह सीरीज के वाहन चालकों ने अपने वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगाई तो उन्हें चालान के तौर पर तीन हजार रुपये तक देने पड़ सकते हैं।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भी इन सीरीज के वाहन चालकों को एचएसआरपी लगाने के लिए जागरूक कर रही है और दो सप्ताह के बाद ट्रैफिक पुलिस इन छह सीरीज के उन वाहन चालकों का चालान करना शुरू कर देगी, जिनके वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी है।

गलत नंबर प्लेट के चालान के लिए चार पहिया वाहन चालकों से जहां तीन हजार रुपये लिए जाएंगे, वहीं दो पहिया वाहन चालकों को दो हजार रुपये देने पड़ सकते हैं।

जिन छह सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है उनमें सीएच-01-एक्यू,  सीएच-01-एआर,  सीएच-01-एएस,  सीएच-01-एटी और  सीएच-01-एयू और सीएच-01-एवी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएच-01-एपी सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए दिया गया एक माह बीत चुका है और जल्द ही इस सीरीज के वाहनों के चालान कटने लगेंगे।

फिलहाल सीएच-01-एएन सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

आरएलए के अधिकारियों के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट में गलत नंबर प्लेट के चालान और जुर्माने का उल्लेख है। एक्ट के इसी सेक्शन के तहत अब एचएसआरपी न लगाने वाले वाह चालकों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरएलए ने अक्तूबर में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर एचएसआरपी न लगाने वाले वाहनों के चालान करने शुरू करने को कहा था।

आरएलए कशिश मित्तल ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर करने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस चालान काटना शुरू करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें