शहर के राजकीय महाविद्यालय के शिवालिक विकास मंच के छात्र विंग के प्रधान पंकज धीमान और महासचिव राहुल बंसल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदरा ने छात्रों से आह्वान किया कि 12 जनवरी को अग्रवाल भवन पंचकूला में होने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर योगेश यादव के विचार को सुनें।