फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर में पुजारी नजर आएंगे अब ड्रेस कोड में, ये होगी

Tue, 09 Aug 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर के पुजारी अब ड्रेस में नजर आएंगे। इसे लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा। ड्रेस ऑरेंज कलर की होगी। माता के मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला कुछ समय पहले हुई बैठक में किया गया था। इसके लिए अब मंदिर के पुजारियों की ड्रेस तैयार करवाने के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन


माता मनसा देवी मंदिर के पुजारियों के लिए ड्रेस का चयन श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। पुजारियों के लिए आरेंज रंग का कुर्ता और चौड़ी किनारी वाली धोती का चयन किया गया। साथ ही मंदिर के मुख्य पुजारी के लिए इसी ड्रेस के साथ एक पगड़ी होगी। माता मनसा देवी मंदिर में फिलहाल 20 पुजारी कार्यरत हैं।

इन पुजारियों के लिए अब तक कोई खास ड्रेस कोड नहीं था। मीटिंग में इन सभी पुजारियों के लिए ड्रेस कोड आवश्यक कर दिया गया है। इसके साथ ही इनको सुबह-शाम की आरती में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने कहा कि पुजारियों के लिए ड्रेस का ऑर्डर दिया जा चुका है। यह अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएंगी। इसके बाद ड्रेस कोड लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द चैनलों पर लाइव होगी आरती
माता मनसा देवी मंदिर में होने वाली आरती अब जल्द ही कुछ चैनलों पर लाइव होगी। अभी आरती जनता टीवी पर दिखाई जाती है और आरती को दिखाने के लिए कुछ चैनलों के साथ टाईअप किया जा रहा है। यह टाईअप अगले माह तक हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें