फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमें नहीं चाहिए आरक्षण’ ज्वलंत मुद्दे का जीवंत तरीके मंचन

Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नाटक मंचन करते कलाकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से मंगलवार को सेक्टर-17 प्लाजा में ‘हमें आरक्षण नहीं चाहिए’ नाटक का मंचन किया गया। इसका निर्देशन थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को आरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसमें दस कलाकारों ने मंचन किया। नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि आज के समय में  जरूरतमंद लोगों को आरक्षण नहीं मिलता है। देश की आजादी के बाद जो संविधान बनाए गए थे, उसमें संशोधन की जरूरत है। यदि संशोधन हो जाए तो उसके बाद ही लोगों को आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है। अगर यह परिवर्तन नहीं होगा तो गरीब आदमी और गर्त में चला जाएगा।

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि आज जाति के बजाय लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। अगर यह जातिगत आरक्षण खत्म नहीं होगा तो जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। कलाकारों ने इस नाटक और ज्वलंत मुद्दे को जीवंत तरीके से पेश किया। 30 मिनट के इस नाटक में थिएटर ग्रुप की ओर से यशपाल कुमार, जसप्रीत सिंह, हीरा सिंह, वरुण शर्मा, कर्ण शर्मा, रविंदर सिंह, इस्माइल और मैक्स ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें