फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसएसपी के सामने मर्डर मिस्ट्री की चुनौती

Thu, 12 Dec 2013 02:03 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल के सामने पलसौरा बेबी मर्डर केस के अलावा अन्य कई मर्डर केस सुलझाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


कई ऐसे चर्चित मामले हैं, जो अभी तक क्राइम ब्रांच सुलझा नहीं पाई है। नेहा मर्डर केस से लेकर  हिमाचल के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी पीसी कपूर के बेटे अभिषेक कपूर की हत्या का मामला तक इनमें शामिल है।

ऐसे कई मामले चंडीगढ़ पुलिस सुलझाने में अभी तक असफल रही है।

यह मामले हैं अभी तक अनसुलझे
02 अगस्त 2009: चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह का शव डड्डूमाजरा में लहूलुहान हालत में मिला था। मामले में पुलिस अभी तक हत्यारे को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


06 मई 2009: शाम फैशन मॉल के मालिक अमरजीत सिंह की हत्या सेक्टर-35 की कोठी के सामने कर दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार गोली मारकर फरार हो गए थे। चंडीगढ़ पुलिस के कोई सुराग न लगाने पर हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी।

30 जुलाई 2010: सेक्टर-38 वेस्ट निवासी नेहा अहलावत की हत्या रात के समय घर से चंद कदम की दूरी पर हुई थी। तीन साल में नेहा हत्या की जांच थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक पहुंच गई। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पिता राजबीर चंडीगढ़ के प्रशासक तक से गुहार लगा चुके हैं।

2011 : हिमाचल के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी पीसी कपूर के बेटे अभिषेक कपूर की हत्या का मामला पुलिस ने दो साल बाद दर्ज किया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एसआईटी बनाई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अभिषेक कपूर की वर्ष-2011 में हिमाचल भवन के कमरे में हत्या हो गई थी।

05 अक्तूबर 2012: पंजाब सीएम हाउस के पास राजिंद्र पार्क में गुब्बारे बेचने वाले तेज प्रताप सिंह की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

11 मार्च 2013: धनास में ट्यूबवेल में लुटेरे बुजुर्ग महिला भगवती देवी की हत्या कर बीस हजार नगद और गहने लूटकर फरार हो गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज किया। हत्या का मामला अभी तक फाइल में दबा हुआ है।
विज्ञापन


19 नवंबर 2013: कांसल में स्कूटर मैकेनिक इंद्र कुमार की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें