फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में 14 अगस्त से हिंदी माह उत्सव का आगाज, डॉ. इरशाद कामिल भी आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग की ओर से इस वर्ष हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी माह उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि हिंदी माह उत्सव की शुरुआत 14 अगस्त को समाज विज्ञानी और कवि प्रो. बद्रीनारायण की ओर से ‘मातृभाषा और नई शिक्षा नीति’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान से होगी। प्रो. बद्रीनारायण इलाहाबाद स्थित जीबी पंत समाजविज्ञान संस्थान के निदेशक हैं। 14 सितंबर को समापन पर प्रसिद्ध गीतकार और पीयू के एलुमनी डॉ. इरशाद कामिल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विदेशों से भी जुड़ेंगे विशेषज्ञ
इस कड़ी में अगली परिचर्चा 21 अगस्त को ‘विदेश में हिंदी’ विषय पर होगी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अमेरिका के पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से हिंदी पाठ्यक्रम की प्रमुख शुचिस्मिता सेन, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी में हिंदी शिक्षिका एकातेरीना कोस्तिना और श्रीलंका के राष्ट्रीय भाषा शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान से रिद्मा लंसकार शामिल होंगी।
इन विशेष कार्यक्रम पर भी रहेगी नजर
डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की परिचर्चा 'हिंदीतर प्रदेशों में हिंदी' विषय पर होगी। इस परिचर्चा में मणिपुर विश्वविद्यालय से ई विजय लक्ष्मी, एस. वी. विश्वविद्यालय, तिरुपति से प्रो. राम प्रकाश और केरल से प्रो. शशिधरन जुड़ेंगे। 4 सितंबर को विशेष व्याख्यान में 'अनुवाद का संसार और हिंदी' विषय पर केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के संयुक्त निदशक विनोद संदलेश मुख्य वक्ता होंगे। जबकि 11 सितंबर को 'सूचना प्रौद्योगिकी की दुनिया में हिंदी' विषय पर विशेष सत्र होगा।
विज्ञापन

समापन समारोह में आएंगे प्रसिद्ध गीतकार डॉक्टर इरशाद कामिल 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर इस एक माह के उत्सव का समापन कार्यक्रम होगा। इसमें प्रसिद्ध गीतकार और हिंदी विभाग के पूर्व छात्र डॉ. इरशाद कामिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 'हिंदी-उर्दू-पंजाबी की साझा विरासत' पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें