फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआर चौधरी और शशिकांत 'आप' में शामिल

Tue, 14 Jan 2014 03:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सफलता पाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने पंजाब और हरियाणा की राजनीति में आगाज की दस्तक दे दी है। पंजाब में ड्रग्स तस्करी को पार्टी मुद्दा बनाएगी तो हरियाणा में नौकरियों में पनप रहा भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बनेगा।
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव ने यह घोषणा की। यहां पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि  हरियाणा हमारे निशाने पर पहले से था, लेकिन अब और ज्यादा है, क्योंकि दिल्ली में आप की सरकार बनाने में हरियाणा के लोगों की भूमिका अहम रही है।

इस दौरान हरियाणा इंसाफ सोसायटी के महासचिव डीआर चौधरी और पंजाब के सेवानिवृत्त डीजी जेल शशिकांत भी मौजूद थे। योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में आप सच और ईमानदारी का एक स्तंभ खड़ा करेगी।
विज्ञापन


नौकरियों में चल रहा भ्रष्टाचार खत्म कर मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। जमीन के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार और सीएलयू के धंधे पर रोक लगाई जाएगी। हरियाणा के किसान ऐसे मोड़ पर हैं, जहां से उन्हें आगे का रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य अहम मुद्दा है। यादव ने कहा कि पंजाब में हमें दिसंबर के बाद जो रिस्पांस मिला है, वह हरियाणा से किसी मायने में कम नहीं है। लिहाजा आप अब पंजाब का रुख शीघ्र करेगी।

हरियाणा में जातिवाद की राजनीति के कलंक को धो दिया जाएगा। पुरानी सारी अवधारणाओं को समाप्त कर दिया जाएगा। हरियाणा में हमारा संगठन एक साल पहले खड़ा हो चुका है। इस समय हरियाणा में एक लाख मेंबर बन चुके हैं।

दस लाख मेंबर बनाने का हमारा लक्ष्य है। दिल्ली के चुनाव परिणाम देश में नई राजनीति के अगाज के सूचक हैं। लोग जितनी फोन कॉल कर रहे हैं, हमारे पास उतनी लाइनें नहीं हैं। जनता चंदा देना चाह रही है, लेकिन हमारे पास रसीदें खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें