फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सचिवालय के अधिकारी, कर्मी ध्यान दें

Tue, 14 Jan 2014 01:30 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त डा. एस.एस. फुलिया के मार्गदर्शन में आपदा एवं प्रबंधन के संबंध में जिला सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में आपदा प्रबंधन की रिसर्च ऑफिसर प्रियंका शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, जिला योजना कार्यालय, उप आबकारी एवं कराधान (आबकारी), पंजायती राज, कानूनगो, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम के स्टाफ को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

16 जनवरी को द्वितीय तल के कार्यालयों के स्टाफ में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 जनवरी को उप आबकारी एवं कराधान (बिक्री), जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, जिला सूचना एवं जन सपर्म्क अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, चुनाव अधिकारी कार्यालय, पुलिस उपायुक्त कार्यालय, जिला परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


20 जनवरी को उप आबकारी एवं कराधान (बिक्री),  जिला नगर योजनाकार, कोषाधिकारी कार्यालय, चुनाव कार्यालय, डीआईटीएस, स्वैन और एनआईसी, डीसीपी एवं जिला परिषद कार्यालय के शेष अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें