फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को यूटी प्रशासन ने दिया बड़ा झटका, जानिए क्या?

Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा सेशन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को चंडीगढ़ प्रशासन ने नामंजूर कर दिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार को यूटी प्रशासन की ओर से चिट्ठी जारी कर दी गई है। पंजाब के सीएम बादल के निर्देश पर यूटी के अर्बन प्लानिंग विभाग को पंजाब विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन


विधानसभा की देखरेख की जिम्मेवारी यूटी प्रशासन के अधीन होने के कारण पंजाब सरकार ने इस संबंध में कुछ दिन पहले यूटी के वित्त सचिव को चिट्ठी लिखी थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार के प्रस्ताव को यूटी प्रशासन ने ली कार्बूजिए के रूल बुक का हवाला देते हुए कहा कि यूटी के किसी भी भवन में प्रतिमा लगाने का जिक्र नहीं है। साथ ही यह भी कहा है कि हाल ही में यूनेस्को ने कैपिटल कॉप्लेक्स को हेरिटेज का दर्जा दिया है। ऐसे में प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष अटवाल के अनुसार डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तैयार करने के लिए पहले ही आर्डर दिया जा चुका है। 

यूटी में नहीं कोई प्रतिमा 
सिटी ब्यूटीफुल के बनने के बाद से अब तक शहर में किसी भी नेता आदि की प्रतिमा नहीं लगाई गई है। कई बार इस संबंध में आवाज उठी, लेकिन प्रशासन ने हर बार इससे इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें