फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बादल बोले, कभी साकार नहीं होगा कैप्टन का सीएम बनने का सपना

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सीएम बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी साकार नहीं होगा। पंजाब के लोग अकाली-भाजपा सरकार की ओर से लोगों के हित में किए जा रहे कार्यों से अच्छी तरह अवगत हैं। सीएम रविवार को अहमदगढ़ में संगत दर्शन करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए हमेशा धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटा है। कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पंजाब के किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चलाना कॉमेडियनों के बस की बात नहीं है। कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन तो किया जा सकता है किंतु वह अच्छे शासक कभी साबित नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक कलाकार की कला का सम्मान करते हैं लेकिन सियासत तजुर्बे और लोगों की सेवा के जज्बे की मांग करती है।

मौके पर वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, संत बलवीर सिंह घुन्नस, पंजाब मंडी बोर्ड के उप चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा, केजेएस चीमा, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी प्रितपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें