फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे मां की मुश्किलें बढ़ी, डॉली बिंद्रा ने की शिकायत

Mon, 12 Oct 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी कलाकार डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ अब एसएसपी चंडीगढ़ के पास शिकायत दी है। पिछले काफी समय से लगातार विवादों में चल रही राधे मां के खिलाफ अब चंडीगढ़ में मामला सामने आया है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब 5 बजे डॉली बिंद्रा ने सेक्टर-36 स्थित पुलिस स्टेशन में पहुंचकर राधे मां पर कई आरोप लगाए। सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि डॉली बिंद्रा ने एसएसपी के पास पब्लिक विंडो पर तीन दिन पहले शिकायत दी थी। रविवार को बिंद्रा थाने में आई और राधे मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राधे मां पर चंडीगढ़ में अपमानित करने का आरोप

डॉली बिंद्रा ने चंडीगढ़ में हुए एक धार्मिक आयोजन के दौरान राधे मां पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-36 के थाना प्रभारी का कहना है कि डॉली बिंद्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयानों को वेरिफाई करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

सोमवार को डॉली बिंद्रा से पुलिस दोबारा आरोपों पर पूछताछ करेगी। इससे पहले डॉली बिंद्रा ने स्वघोषित देवी 'राधे मां' पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की थी।

गौरतलब है कि डॉली भी पहले राधे मां की भक्त रह चुकी हैं। डॉली बिंद्रा में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह पहले राधे मां की भक्त थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह उनके पास नहीं जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें