फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके कुत्ते ने काटा, उस पर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 10 Dec 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक के कुत्ते ने दूसरे युवक को काटा तो पीड़ित युवक की मां ने उस युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। मामला चंडीगढ़ का है। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 41 में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद युवक की मां ने भी यही आरोप पड़ोसी महिला के पति पर लगाया है।

सेक्टर-41 स्थित एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले साल नवंबर में पड़ोसी युवक अपने कुत्ते के साथ घर के बाहर खड़ा था और कुत्ते ने उसके बेटे को काट लिया। इसके बाद जब उसकी पत्नी बाहर निकली तो युवक ने उस पर भी कुत्ता छोड़ दिया और कुत्ते ने उसकी पत्नी को भी काट लिया।
विज्ञापन


व्यक्ति ने बताया कि पड़ोसी युवक नाबालिग था। उसकी ओर से कुत्ते द्वारा उसकी बीवी और बेटे को जानबूझकर कटवाने की शिकायत सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में दी थी। उस समय पुलिस ने यह कहकर पड़ोसी युवक पर केस दर्ज नहीं किया था। क्योंकि वह उस समय नाबालिग था।

उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी विंडो पर भी दी थी। उसके बाद भी पुलिस ने युवक पर कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले को लेकर दोनों घरों के बीच आए दिन नोकझोंक होती रहती थी।

दोनों महिलाओं की शिकायत पर केस
सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि सोमवार को दोपहर को सेक्टर-41 में रहने वाली महिला ने उसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज दी है। जिस पर कुत्ते से कटवाने का आरोप था।

उसके बाद युवक की मां ने भी पड़ोसी महिला के पति पर छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी। दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें